मोदीजी की जीवन के अमूल्य विचार!






1.  हमारे मन की जो इच्छा है , वह स्थिर होनी चाहिए और जब  इच्छा स्थिर हो जाती है तब अपने आप मे संकल्प बन जाती है और एक बार संकल्प बन गया फिर पीछे मुड़कर देखना नहीं पड़ता बाधाएँ हो, कठिनाइयाँ हो, तकलीफे हों हमे लगे रहना है, सफलताआपके क़दम चूमती हुई चली आएगी!
2.  आप किस परिवार में पैदा हुए हैं,किस घर में पैदा हुए हैं यह चिंता छोड़ दीजिये आपके दिल में समाज के लिए,देश के लिए करने की आग है तो निकल पड़िए रास्ता अपने आप मिल जाएगा!
3.  मित्रो ! लेना, पाना, बनना ये ख़्वाब लेकर चलोगे तो  ख़्वाब-ख़्वाब रह जाएगा लेकिन देने के मिज़ाज से निकलोगे तो दुनिया आपके चरण चूमने लग जाएगी, ये मेरा विश्वाश है!
4.  ज़्यादातर लोग एसे होते हैं, जिनकी इच्छा रोज जन्म लेती हैं, ज़्यादातर इच्छाओ का बालमृत्यु हो जाता है,ऐसी क्या इच्छा जिसकी बालमृत्यु हों जाए,कुछ इछाएँ ऐसी होती हैं,जिनका गर्भधारण नहीं होता है!
5.  कुछ लोगों की इच्छाएँ हररोज बदलती हैं, आपके साथी आपको क्या कहते हैं "अरे छोड़ो वह बड़ा तरंगी है, वह रोज सुबह-शाम नई-नई चीजें सोचता है,वह बेकार है,वह ऊटपटाँग बातें करता है!
6.   मित्रो आवश्यक है कोशिश करनी चाहिए इच्छा बुरी चीज नहीं है लेकिन इच्छाओ को बदलते रहना बुरी चीज है !
7.  आप गरीब है, अमीर है इन चीज की चिंता छोड़ दीजिये,बस एक बात की जरूरत होती है, आपका आप पर भरोसा होना चाहिए!
8.  हमें अलग-अलग लोगों के जीवन चरित्र के बारे में पढ़ना चाहिए!
9.  जब अपनों के लिए जीते हैं तो काम की थकान कभी नहीं होती, घटना कोई भी हो, हमारा उसे देखने का दृष्टिकोण कैसा है उसके आधार पर जीवन की प्रेरणा बनती है!
10॰ जीवन का महत्वपूर्ण सूत्र:  इच्छा+ स्थिरता= संकल्प
                           संकल्प+ परिश्रम= सिद्धि 

Modi

No comments

Powered by Blogger.