Posts

Showing posts with the label soual

ब्रम्ह ज्ञान

Image
                    ब्रम्ह ज्ञान  जो अमर है , उसे मृत्यु का क्या भय किसी महान उदेश्य के लिए प्राण देना मृत्यु नहीं होती ! १॰ प्रपंच क्या है ?    उत्तर :   जो कुछ दिखाई देता है , प्रपंच है ! २॰  जो दिखाई देता है , से क्या तात्पर्य है ?    उत्तर : जो दृष्टिगोचर है मन और इंद्रियो का विषय है ! जो मैं स्वंय जनता हूँ ! वही दृश्य है ! ३॰ जो दृष्टा है , उसे कौन जनता है ?  स्वंय को कौन देखता है ?    उत्तर : वो स्वंय उसे देखने की किसी को आवश्यकता नहीं पड़ती ! जैसे सूर्य को प्रकाश के लिए  किसी दीये की  जरूरत नहीं पड़ती वह स्वंय प्रकाशमान है !       ४॰ यह संसार कहाँ से आया ?       उत्तर :  यह सृष्टि उससे सिर्फ उससे आई है !वह कौन है ? वह ब्रम्ह है , वह ईश्वर है , वही अपनी माया से संसार की  रचना है  ,  वही इस संसार का रचनाकर  , पालन और संहारक है !     ५॰ ब्रम्ह संसार को रचना , पालन , और संहारक कैसे करता है ?    उत्तर : जिस प्रकार मकड़ी अपने जाल की रचना करती है , उसी में विचरण करती है , और फिर उसी को निगल जाती  है  , उसी प्रकार संसार की रचना